बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो का दबदबा कायम, मई 2026 में जुड़े 2.37 लाख से अधिक नए मोबाइल ग्राहक

बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो का दबदबा कायम, मई 2026 में जुड़े 2.37 लाख से अधिक नए मोबाइल ग्राहक

पटना/रांची: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा जारी मई 2026 के उपभोक्ता बाजार हिस्सेदारी (CMS) आंकड़ों के अनुसार, बिहार-झारखंड टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने सबसे अधिक नए मोबाइल ग्राहक जोड़कर अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2026 के दौरान बिहार सर्किल में कुल 3,73,833 नए मोबाइल ग्राहक जुड़े, जिनमें से 2,37,156 ग्राहक अकेले रिलायंस जियो के खाते में आए।

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में जियो के कुल ग्राहक 4,51,49,439 थे, जो मई में बढ़कर 4,53,86,595 हो गए। इस बढ़ोतरी में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के माध्यम से जुड़े ग्राहकों की भी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रही।

रिपोर्ट के अनुसार, भारती एयरटेल ने भी मई 2026 में 2 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े। एयरटेल के ग्राहकों की संख्या अप्रैल में 4,95,17,464 थी, जो मई में बढ़कर 4,97,20,312 हो गई।

वहीं, वोडाफोन आइडिया (Vi) को भी मई महीने में ग्राहक संख्या में बढ़त मिली। कंपनी के साथ 6,278 नए ग्राहक जुड़े, जिससे उसका ग्राहक आधार 74,34,457 से बढ़कर 74,40,735 हो गया।

इसके विपरीत, सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को मई 2026 में 72,449 ग्राहकों का नुकसान हुआ। अप्रैल में कंपनी के बिहार-झारखंड सर्किल में 56,25,714 ग्राहक थे, जो मई के अंत तक घटकर 55,53,265 रह गए।

TRAI की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मई 2026 में बिहार सर्किल की टेली-डेंसिटी बढ़कर 63.79 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, यह आंकड़ा अभी भी देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों में सबसे कम है।

मोबाइल सेवाओं के साथ-साथ कनेक्टेड होम (ब्रॉडबैंड) सेगमेंट में भी रिलायंस जियो का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, बिहार-झारखंड क्षेत्र में इस श्रेणी में कंपनी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक है, जिससे वह इस बाजार में भी अग्रणी बनी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *