भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में धनबाद में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में धनबाद में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

धनबाद: भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध में गुरुवार शाम धनबाद में ब्राह्मण समाज और स्वर्ण समाज के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया। रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

रणधीर वर्मा चौक पर जुटे लोग

कैंडल मार्च में शामिल लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर रणधीर वर्मा चौक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

सुरेश तिवारी ने कहा कि शाहपुर के विलोटी गांव के भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध में समाज के लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

कैंडल मार्च में सरोज शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, सुरेश चंद्र तिवारी, सत्येंद्र प्रकाश पांडे, प्रमोद कुमार दूबे, विकास पांडेय, श्रीराम पांडे, नागेंद्र शुक्ला, शक्ति पाठक, डीके उपाध्याय, दिलीप सिंह, बॉबी पांडे, डॉ. पीके मिश्रा, उदय चंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

निष्पक्ष जांच की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए तथा यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *