सूर्यांश सिंह एवं सूर्यार्थ सिंह का मुंडन संस्कार संपन्न, गणमान्य अतिथियों ने दिया आशीर्वाद

सूर्यांश सिंह एवं सूर्यार्थ सिंह का मुंडन संस्कार संपन्न, गणमान्य अतिथियों ने दिया आशीर्वाद

धनबाद : उत्तर प्रदेश के गोन्हिया छपरा स्थित पूर्व विधायक विक्रम सिंह के गृह जनपद में धनबाद के मेयर संजीव सिंह एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह के सुपुत्र सूर्यांश सिंह तथा मेयर संजीव सिंह के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम के सुपुत्र सूर्यार्थ सिंह का मुंडन संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में दोनों बालकों के सुखद, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा ख़ान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके स्वस्थ, संस्कारित एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच शिष्टाचार भेंट और विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद भी हुआ। आयोजन में पारिवारिक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली।

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संस्कारों का विशेष महत्व है और परिवार के लिए यह अवसर अत्यंत हर्ष एवं आस्था का विषय है। उन्होंने समारोह में शामिल सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठजनों का स्नेह और आशीर्वाद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की अमूल्य पूंजी है।

मुंडन संस्कार समारोह श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने सूर्यांश सिंह एवं सूर्यार्थ सिंह के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की मंगलकामनाएं कीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *