अंडे बनाम फूल: बंगाल की राजनीति में उलटफेर के शुरू

अंडे बनाम फूल: बंगाल की राजनीति में उलटफेर के शुरू

पश्चिम मेदिनीपुर : महज कुछ दिनों के फासले में बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य में एक अनोखी और विरोधाभास से भरी तस्वीर सामने आई है। राज्य के दो प्रमुख दलों के कार्यक्रमों को लेकर बनी इस अलग-अलग ध्रुव की तस्वीर को लेकर फिलहाल बंगाल की राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है।

​आमतौर पर राज्य में शासक दल तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल के रूप में बीजेपी की स्थिति सबको पता है। लेकिन हाल ही में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेता 3 नंबर ब्लॉक के सातबांकुड़ा ग्राम पंचायत इलाके में एक अलग नजारा दिखा। वहां बीजेपी के एक दलीय कार्यक्रम के दौरान आम लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। फूल फेंकने का यह दृश्य कैमरे में कैद होते ही पलभर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

​ठीक इसके उलट, पिछले कुछ दिनों में राज्य के दूसरे छोर पर बिल्कुल अलग तस्वीर देखने को मिली। वहां राज्य के मौजूदा शासक दल के नेताओं को निशाना बनाकर आम लोगों को भारी गुस्सा जाहिर करते और अंडे फेंकते हुए देखा गया।

एक ही राज्य में कहीं बीजेपी पर फूल बरसाना, तो कहीं शासक दल पर अंडे फेंककर विरोध जताने की इन दो विपरीत तस्वीरों को लेकर सत्ता और विपक्षी खेमे के बीच जोरदार सियासी जुबानी जंग शुरू हो गई है। यह घटना आने वाले दिनों में राज्य के राजनीतिक समीकरण को किस दिशा में ले जाती है, अब यही देखना है।


“न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *