अगामी मॉनसून को देखते हुए वार्ड 15 के जोरिया छतटांड में तालाब सफाई कार्य शुरू

अगामी मॉनसून को देखते हुए वार्ड 15 के जोरिया छतटांड में तालाब सफाई कार्य शुरू

धनबाद: आगामी मॉनसून को देखते हुए धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 15 अंतर्गत जोरिया छतटांड स्थित तालाब की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निपटने और तालाब की जलधारण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
तालाब की सफाई के दौरान उसमें जमा गाद, कचरा और जलकुंभी को हटाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान पानी का बेहतर संचयन हो सके और आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या कम हो।


नगर निगम की ओर से बताया गया कि मॉनसून पूर्व तैयारियों के तहत वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में नालों एवं जलस्रोतों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को जलजमाव और गंदगी से राहत मिल सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *