मुख्यमंत्री 3 जुलाई को करेंगे दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री 3 जुलाई को करेंगे दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आगामी 3 जुलाई 2026 को दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के पूरे कर लिए गए ग्रिड सबस्टेशन एवं संचरण लाइनों का लोकार्पण 3 जुलाई 2026 को रांची के प्रोजेक्ट भवन से ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस क्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा 220 के.वी. दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 220 के.वी. दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन के लोकार्पण से दुमका, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, धनबाद एवं इसके आसपास के क्षेत्र गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति से लाभान्वित होंगे।उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा उसी दिन 132 / 33 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन अमड़ापाड़ा (जियापानी) जिला पाकुड़, 132 / 33 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन, सुरदा, जिला पूर्वी सिंहभूम एवं 132 / 33 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन, नारायणपुर, जिला जामताड़ा का भी लोकार्पण किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *