मौसम का महाअलर्ट! 9 घंटे में 15 राज्यों पर भारी बारिश और आंधी का खतरा

मौसम का महाअलर्ट! 9 घंटे में 15 राज्यों पर भारी बारिश और आंधी का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक बार फिर से आंधी और बारिश का जोरदार अटैक होने वाला है। आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 23 जून को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। लोगों को इस दौरान बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। किसानों और मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी है। भीषण आंधी में उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों के जिलों में बड़े-बड़े वृक्ष उखड़ सकते हैं। वहीं कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है।

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 23 जून को देश के 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और केरल में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पूर्वी राज्यों को विशेष रूप से सावधान रहना है। यहां बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।

कल कैसा रहेगा मौसम ?

  • दिल्ली में बारिश-आंधी का अलर्ट: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 23 जून को मध्यम से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 23 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
  • झारखंड में बारिश-आंधी की चेतावनी: रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग और लातेहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने का अलर्ट है। वहीं, कल यानी 23 जून को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
  • यूपी में बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, कुशीनगर, बस्ती, कानपुर, झांसी, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 23 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • बिहार में बारिश और तूफान का अलर्ट): गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर और अररिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 23 जून को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
  • उत्तराखंड में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट: नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के तेज झोंके चल सकते हैं। वहीं, कल यानी 23 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
  • हिमाचल में-बारिश-तूफान की चेतावनी: मंडी, शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, हमीरपुर और ऊना में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, 23 जून को मनाली में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
  • जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश-आंधी की संभावना: उधमपुर, अनंतनाग, राजौरी, पुंछ, मिरपुर, डोडो, कुपवाड़ा, शोपियां, बांदीपोरा, गांदरबल और श्रीनगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 23 जून को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल में बारिश-आंधी का अलर्ट:  नादिया, मालदा, बांकुड़ा, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद, जलपाईगुरी और दार्जिलिंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 23 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *