गांधी की याद में उपवास कर धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र का लिया गया संकल्प…

भारत को गोडसे का आतंकवादी राज नहीं, धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र की जरूरत – माले।

गिरिडीह आज भाकपा माले की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर जगह-जगह उपवास कार्यक्रम आयोजित किए गए और देश के आजादी में उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही, भारत के धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र को मजबूत करने के लिए भी संकल्प लिया गया।

सदर प्रखंड के बंदरकुप्पी (बराकर) नदी के किनारे ऐसे ही एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि, भारत को गोडसे का आतंकवादी राज नहीं, बल्कि धर्मनिरपेक्षता और गणतंत्र को मजबूत करने वाले विचारों पर आधारित शासन की आवश्यकता है। भारत का संविधान देश के सभी लोगों के लिए बराबरी और न्याय की बात करता है, इसलिए संविधान और लोकतंत्र को बचाने की आवश्यकता है। आज के दिन हमें धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र और देश के संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखने के प्रति संकल्प लेना चाहिए। यही राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोपहर 3:00 बजे तक उपवास कार्यक्रम चलाया गया, जिसके बाद गांधी के विचारों के प्रति संकल्प लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया गया। इस दौरान ग्राम संगठन मजबूत करने का भी ऐलान किया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय चौधरी, लोगन सोरेन, मनोज यादव, रामलाल मुर्मू, शिवनंदन यादव, संतोष राय, फोदार सिंह, पांचू भोगता, शिवशंकर पुजहर, कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, महेश वर्मा, चांदोलाल हांसदा, संदीप हांसदा, मोलो हांसदा, सोखा मुर्मू, सुखदेव गोस्वामी, संजय यादव, तुलो दास, राजेश टुडू, महावीर महतो, विमल वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए गिरिडीह से अजय चौरसिया कि रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *