बाली माफिया माखन के साथ एक टेबल पर बैठकर खाना खाते हुए भाजपा नेता गौतम मंडल की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर वायरल होते ही पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
इससे पहले वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आसनसोल के जामुड़िया की जनसभा से कई बाली माफियाओं का नाम लिया था, जिसमें बाली माफिया माखन का नाम भी शामिल था। मंच से वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा था, वो सुनिए। वहीं अब उसी माखन के साथ एक टेबल पर बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं भाजपा नेता गौतम मंडल। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई भाजपा कार्यकर्ता कमेंट और पोस्ट कर रहे हैं कि कोई भी अवैध गतिविधि रोकने जाएं तो सामने खड़े हो जाते हैं भाजपा नेता गौतम मंडल।
“न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट”

