धनबाद में विकास कार्यों का जायजा लेने निकले सांसद ढुल्लू महतो, प्रगति पथ यात्रा में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

धनबाद में विकास कार्यों का जायजा लेने निकले सांसद ढुल्लू महतो, प्रगति पथ यात्रा में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

धनबाद: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा धनबाद महानगर जिला द्वारा प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा के दौरान धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने गया पुल चौड़ीकरण परियोजना, आईएसएम को आईआईटी का दर्जा दिलाने तथा बहुप्रतीक्षित रेडियो स्टेशन जैसी महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का अवलोकन किया और उनकी उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रुपेश सिन्हा, महामंत्री मानस प्रसून, सुप्रभात सिन्हा, मंडल अध्यक्ष सनी रवानी, राजा राम दत्ता, बसंती देवी, हुलास दास, इंदु भूषण कुशवाहा, नितिन भट, संजय झा, रमा सिन्हा, राणा सिंह, रिंकू सिन्हा, सुरेंद्र यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *