गोविंदपुर में असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

गोविंदपुर में असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
गोविंदपुर में असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

गोविंदपुर/धनबाद: धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइफोड़ स्थित आपणो घर परिसर में असम की एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, असम की रहने वाली युवती अपनी सहेलियों के साथ घूमने आई थी। बताया जा रहा है कि धनबाद रेलवे स्टेशन पर उसकी ट्रेन छूट जाने के बाद आरोपी युवक राजू कुमार साव ने उसे अपने झांसे में लिया और भुइफोड़ स्थित आपणो घर परिसर ले गया।

पुलिस के अनुसार, परिसर में आरोपी के एक परिचित द्वारा साफ-सफाई का काम किया जाता है। इसी दौरान एक खाली फ्लैट में युवती को ले जाकर उसके साथ कथित रूप से अशोभनीय हरकत करने और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। युवती किसी तरह वहां से निकलकर शोर मचाने लगी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।

घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी तथा युवती को थाना ले गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि उक्त परिसर में कई फ्लैट किराए पर दिए जाते हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी को फ्लैट तक पहुंच कैसे मिली और इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता मानसिक रूप से काफी आहत है, जिसके कारण उसका विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं किया जा सका है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवती का मोबाइल फोन खो जाने के कारण उसके परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

आरोपी राजू कुमार साव धनबाद के बरमसिया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गोविंदपुर में असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *