कोलकाता के अलीपुरद्वार इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से 4000 ईवीएम जल गई हैं। आग लगने के बाद लगभग 24 घंटे तक फायर सर्विस के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने हादसे पर शक जताया है। उनहोंने बताया कि गुरुवार को कहा कि यहां एक सरकारी इमारत में लगी आग में करीब 4,000 EVM जलकर खाक हो गईं। घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बंगाल विधानसभा चुनावों में EVM का हुआ था इस्तेमाल
जानकारी के अनुसार बुधवार को दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके में नौ मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इस इमारत में अन्य विभागों के अलावा दक्षिण 24 परगना जिला परिषद का कार्यालय भी था। बंगाल सरकार में फायर और इमरजेंसी सर्विस के राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा आग में करीब 4000 ईवीएम नष्ट हो गईं। इन ईवीएम का इस्तेमाल राज्य में इस साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 10 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था।
“यह चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को प्रभावित किए बिना सातवीं और आठवीं मंजिल तक कैसे पहुंची? पूरे मामले की जांच चल रही है।”–कौशिक चौधरी, राज्य मंत्री बंगाल सरकार
एक सामाचार ऐजेंसी के अनुसार घटनास्थल का दौरा करने के बाद चौधरी ने कहा कि यह सामान्य आग नहीं लगती। हम जांच कर रहे हैं कि क्या कोई तोड़-फोड़ की गई थी। अभी यह साफ नहीं है कि आग नौवीं और दसवीं मंजिल तक कैसे पहुंची। उन्होंने कहा कि आग सबसे पहले इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर देखी गई थी। चौधरी ने कहा कि घटना के बारे में बेहतर जानकारी के लिए वह फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
24 घंटा लग गया आग बुझाने में
इस बीच आग लगने के बाद लगभग 24 घंटे तक फायर सर्विस के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। हालांकि गुरुवार सुबह आग की लपटें दिखाई नहीं दे रही थीं, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि ‘पॉकेट फायर’ (इमारत के अंदर कहीं-कहीं आग सुलगने) की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फायर विभाग के अधिकारी ने कहा कि इमारत के अंदर कहीं-कहीं आग सुलग रही है और उन्हें बुझाने की जरूरत है। कूलिंग की प्रक्रिया चल रही है।

