दुर्गापुर में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी

दुर्गापुर में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी

दुर्गापुर/अंडाल: दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के जामगड़ा गांव के पास बांसझाड़ी क्षेत्र में एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक युवक अंडाल थाना क्षेत्र के दक्षिण खंड गांव का निवासी था, जबकि युवती जामगड़ा गांव की रहने वाली थी। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच संबंध होने की बात भी स्थानीय स्तर पर सामने आई है।मृतका के एक रिश्तेदार विधान बागदी ने बताया कि युवक का ननिहाल जामगड़ा गांव में था, जहां आने-जाने के दौरान दोनों की पहचान हुई थी।

उन्होंने बताया कि युवक पहले से विवाहित था, जबकि युवती की शादी भी जल्द होने वाली थी।शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास एक पेड़ से दोनों के शव लटके हुए देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लौदोहा-फरीदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। विशेष रूप से युवती के परिवार पर इस घटना का गहरा असर पड़ा है, क्योंकि उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं।

न्यूज़ ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *