सांसद विजय हांसदा ने 2 फरवरी को दुमका में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर किया चर्चा …

पाकुड़(PAKUR) पाकुड़ में राजमहल लोकसभा के जेएमएम सांसद विजय हांसदा की ओर से शहर के लड्डू बाबू आम बगान में कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया…इस कार्यक्रम में जिले भर से काफी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया…

सांसद विजय हांसदा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नववर्ष की बधाई दी…साथ ही पार्टी हित में समर्पित हो कर कार्य करने को कहा…साथ ही आगामी 2 फरवरी को दुमका में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की भी तैयारी को लेकर भी चर्चा किया गया…

सांसद विजय हांसदा ने कहा कि राजनीति में हर दिन सभी व्यस्त रहते हैं लेकिन इन सबके बीच हमें एक दिन निकालकर आपस में मिलना जुलना भी चाहिए… इसलिए वनभोज कार्यक्रम का आयोजन नये वर्ष के उपलक्ष्य में रखा गया है…साथ ही सांसद ने आगामी 2 फरवरी को दुमका में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्य

ईडी द्वारा लगातार सीएम को समन किए जाने मामले में कहा कि ईडी के द्वारा लगातार राज्य सरकार को परेशान करने का काम कर रही है…यह एक सोची समझी साजिश है…ईडी एवं केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री को जानबूझकर अपमानित करने का प्रयास कर रही है…राज्य सरकार लगातार विकास कार्यों को कृत संकल्पित है…बावजूद जानबूझ कर परेशान करना बर्दाश्त से बाहर की बात है…

हम सब सीएम हेमंत सोरेन के साथ हैं…केंद्र की भाजपा सरकार गैर भाजपा शाषित राज्यों में जो काम कर रही है उसे पूरे देश की जनता देख रही है…हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मजबूती से सरकार चला रहे हैं और राज्य में विकास योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं…इसलिए उन्हें परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है…राज्य की जनता सब देख रही है. इसका ठोस जवाब राज्य की जनता देगी…बाइट विजय हांसदा सांसद

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *