नीट-यूजी 2026 के अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, अब मिलेंगे ये खास सुविधा

नीट-यूजी 2026 के अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, अब मिलेंगे ये खास सुविधा

मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब परीक्षा के लिए अतिरिक्त 15 मिनट मिलेंगे। रफ कार्य के लिए अब दो अतिरिक्त पेज भी मिलेंगे। 21 जून को दोबारा होने वाली मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह निर्णय लिया है।

अब मिलेंगा 15 मिनट एक्स्ट्रा 

एनटीए ने नीट-यूजी 2026 के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई फैसलों की शुक्रवार को जानकारी दी। एनटीए के अनुसार, परीक्षा के लिए समयसीमा 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है।

नीट- यूजी 2026 का आयोजन दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। यह समय-सीमा परीक्षा की शुरुआत और आखिर में होने वाली निगरानी संबंधी औपचारिकताओं (जैसे हस्ताक्षर करने की जरूरत) को ध्यान में रखकर तय की गई है।

परीक्षार्थी महसूस करते रहे हैं कि इन औपचारिकताओं की वजह से उन्हें प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कम समय मिलता है। इसके साथ ही एनटीए ने प्रश्न-पत्र बुकलेट में रफ कार्य के लिए दिए गए पेजों की संख्या भी दो से बढ़ाकर चार कर दी है।

परीक्षार्थी रफ कार्य के लिए बुकलेट की शुरुआत और आखिर में दिए गए रफ-वर्क पेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक और बदलाव के तहत एनटीए ने बाएं हाथ से लिखने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रफ-वर्क वाले पेजों की जगह को नए सिरे से व्यवस्थित किया है।

रफ-वर्क के लिए दो पेज दिए जाएंगे

पहले, रफ-वर्क के लिए पेज सिर्फ बुकलेट के आखिर में दिए जाते थे। नई व्यवस्था के तहत, अंग्रेजी और क्षेत्रीय-भाषा वाले प्रश्न पत्र, दोनों में ही बुकलेट के आखिर में दिए जाने वाले पेजों के साथ ही, इंस्ट्रक्शन पेज के ठीक बाद शुरुआत में भी रफ-वर्क के लिए दो पेज दिए जाएंगे।

बुकलेट में आगे और पीछे दोनों तरफ रफ-कार्य के लिए जगह दिए जाने से परीक्षार्थी आराम से रफ कार्य कर सकेंगे। यह ख़ास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए मददगार है जो बाएं हाथ से लिखते हैं।

NTA ने किया सोच-समझकर बदलाव

एनटीए ने कहा कि इस बात को मद्देनजर रखते हुए ये उपाय किए गए हैं कि परीक्षा के डिज़ाइन में छोटे-छोटे और सोच-समझकर किए गए बदलाव, परीक्षा के दौरान उम्मीदवार की सुविधा में सार्थक अंतर ला सकते हैं।

गौरतलब है कि नीट – यूजी का आयोजन तीन मई को हुआ था, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बीच एनटीए ने इसे 12 मई को रद कर दिया। सीबीआइ अभी इस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *