ब्रिटेन में सियासी तूफान: रक्षा मंत्री का इस्तीफा, पीएम स्टार्मर पर बढ़ा दबाव

ब्रिटेन में सियासी तूफान: रक्षा मंत्री का इस्तीफा, पीएम स्टार्मर पर बढ़ा दबाव

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बढ़ते खतरे के समय ब्रिटिश सरकार सेना पर समुचित खर्च करने की इच्छुक नहीं है। हीली ने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से कहा कि सरकार का रक्षा निवेश ”इस खतरनाक समय में आवश्यकता से कहीं कम है।” रक्षा मंत्रालय और आर्थिक एवं वित्त मंत्रालय के बीच असहमति की खबरों के कारण रक्षा निवेश योजना के प्रकाशन में देरी हुई है।

सुरक्षा फंडिंग विवाद में हीली ने छोड़ी कुर्सी

हीली ने त्याग पत्र में लिखा, ”बढ़ते खतरों के इस दौर में देश की सुरक्षा के लिए जिन संसाधनों की जरूरत है, उन्हें उपलब्ध कराने में आप असमर्थ रहे हैं और आर्थिक एवं वित्त मंत्रालय भी इसके लिए इच्छुक नहीं रहा है।” उन्होंने कहा, ”आपके रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के अलावा मेरे पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है।”

जुलाई 2024 में लेबर पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही हीली ब्रिटेन के रक्षा मंत्री रहे हैं तथा उन्हें एक काबिल और गंभीर मंत्री माना जाता है। स्टार्मर ने 2027 तक ब्रिटेन के रक्षा खर्च को बढ़ा कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.5 प्रतिशत और 2034 तक 3 प्रतिशत करने का संकल्प लिया है। लेकिन सेना के कई अधिकारियों का कहना है कि यह समुचित नहीं है।

पीएम पर इस्तीफे का दबाव

हीली का इस्तीफा, मुश्किलों में घिरे प्रधानमंत्री स्टार्मर के लिए एक और झटका है, जो पहले से ही पद छोड़ने की लेबर पार्टी के सहयोगियों की मांग का सामना कर रहे हैं। मई में वेस स्ट्रीटिंग ने स्वास्थ्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और एक अन्य चुनौती देने वाले, ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम , नेतृत्व के लिए दावेदारी पेश करने के लिए मुख्यधारा की राजनीति में लौटने का प्रयास कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *