रेस हुई SSB और कर डाला तहस-नहस…

रांची(RANCHI) रांची करीब 18 एकड़ में लगी पोस्ते की खेती को SSB के जवानों ने तहस-नहस कर दिया। यह खेती रांची से सटे तमाड़ थाना क्षेत्र के पुण्डीडिरी गांव और आसपास के इलाकों में की जा रही थी।

SSB 26वीं वाहिनी के G कंपनी के क्रमशः सहायक कमांडेंट अजीत कुमार उपाध्याय और एसआई वाग्नू वांगरोई की देखरेख में यह अभियान चलाया गया। अभियान में तमाड़ पुलिस को भी शामिल किया गया था। लहलहाते अफीम की खेती को नष्ट कर अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे लोग नशे से दूर रहे। अभियान लगातार जारी रहेगा।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *