धनबाद (DHANBAD)धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 8 जून को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चीब के धनबाद आगमन को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा उनके स्वागत एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का निर्णय लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का धनबाद आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।
उनके स्वागत में जिले भर के कांग्रेसजन एवं युवा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता हेतु पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।बैठक में उपस्थित भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एहसान अहमद खान, झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव तथा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य आनंद ने भी कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे…
बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 जून को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला, प्रखंड एवं नगर स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, क्यूम खान, अवध नारायण प्रसाद, योगेंद्र सिंह योगी,लक्षम्ण तिवारी, दिनेश यादव, इरफान खान चौधरी, बिल्किस खानम, अख्तर खान गुडडू, संतोष चौधरी, गणपत महतो,अछयवर प्रसाद, गंगा बाल्मिकी, हरेंद्र शाही, प्रीतम रवानी, निवारन महतो, महावीर महतो, सबीर आलम, मधु सूदन चौधरी, सत्यानंद पांडेय, राजीव रंजन,आलोक मालाकार, हारूण अंसारी, यूसूफ अंसारी, टिंकू अंसारी, श्याम साव, रवी पासवान, सहीत अन्य शामिल हुए

