आसनसोल (ASANSOL)राज्य के विभिन्न शहरों को कचरा मुक्त करने के लिए राज्य सरकार के नगरोन्नयन मंत्री अग्निमित्र पॉल ने विशेष पहल की है।
‘स्वच्छ ऐप’ नाम की एक ऐप का हाल ही में केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि जहां सड़क पर कचरा पड़ा रहेगा, उसकी तस्वीर लेकर ऐप पर भेजने के बाद नगर निगम के कर्मचारी कचरा साफ करके उसकी तस्वीर भेजेंगे, उसके बाद फिलहाल के लिए ऐप बंद हो जाएगी। और तीन महीने बाद कचरा फेंकने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
गुरुवार को आसनसोल के सर्किट हाउस में जिलाशासक एस. पन्नामबलम, सीपी की उपस्थिति में उन्होंने ‘एड माई बिन’ का अनावरण किया…
निजी कंपनी जय पानसारी और अंकित अग्रवाल ‘एड माई बिन’ नामक डस्टबिन के निर्माता हैं। मंत्री ने बताया कि बिन शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाए जाएंगे और सफाई की जिम्मेदारी कंपनी के साथ दूसरी कंपनी को भी दी गई है। पान की पीक फेंकने के लिए पिकबिन देने और रात में बिनों में लाइटिंग की व्यवस्था करने को कहा गया है। निजी कंपनी 100 मीटर की दूरी पर बिन लगाकर सफाई करेगी, इससे नगर निगम पर कोई दबाव नहीं आएगा, मंत्री ने बताया।
जहां-तहां गाड़ी लगाने पर देना होगा जुर्माना..
गुरुवार सुबह आसनसोल सर्किट हाउस में पत्रकार सम्मेलन में राज्य के नगरोन्नयन मंत्री अग्निमित्र पॉल ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के विभिन्न इलाकों में अवैध पार्किंग बंद कर दी गई है और वैध पार्किंग क्षेत्र में सफेद रंग से लिखा रहेगा। तीन महीने बाद जहां-तहां गाड़ी लगाने पर जुर्माना देना होगा।

