गाजियाबाद(UP): गाजियाबाद के खोड़ा में हुई असद की हत्या के बाद अब उसके मकान पर प्रशासन बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। इसके लिए सोमवार को प्रशासन की टीम ने आरोपित के मकान के बाहर ढोल बजवाकर मुनाई कराई और इसे अवैध निर्माण बताते हुए 15 दिन में खाली करने का अल्टीमेटम दिया।
असद के पिता नवाब का नवनीत विहार कालोनी में ही 50 वर्ग गज का मकान है। लोगों की मानें तो वारदात आरोपित असद के पिता ने मकान को छह माह प्रापर्टी डीलर के माध्यम से करीब 52 लाख रुपये का बेच दिया था। हालांकि अभी मकान की रजिस्ट्री नहीं हुई है।
तहसीलदार गाजियाबाद रितेश सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपित असद के मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है। उन्होंने बताया कि मकान को ग्राम पंचायत की भूमि पर बनाया गया था। सरकारी भूमि पर मकान बनाना। उसे बेचना खरीदना गैर कानूनी है।
15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। 15 दिन के भीतर मकान बेचने, खरीदने वाले नोटिस का जवाब देंगे। वह अवैध कब्जे को हटाएगे। यदि कोई पक्ष जवाब नहीं देता है तो प्रशासनिक टीम स्व व्यय से अवैध कब्जे को हटा देगी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सूर्या के परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से पांच लाख की सहायता राशि का चेक भी दिया है।
नवाब अपनी दूसरी पत्नी, असद और एक अन्य बेटे और बहू के साथ मकान में रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि असद के भाई का व्यवहार स्वजन से ठीक नहीं था। पिता नवाब ने उसे बेदखल कर दिया था। मकान के बिकने के बाद वह पत्नी के साथ दूसरी जगह किराये पर रहता था जबकि असद, उसका पिता और सौतेली मां दूसरे मकान में रहती थे। लोगों ने बताया कि असद का व्यवहार आस पड़ोस में अच्छा नहीं था। आए दिन गली के लोगों से झगड़ा करता था।
हत्याकांड का पांचवां आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं है।
प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया जबकि तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एक आरोपित शारिक अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं। उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

