बिहार(BIHAR) :बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। रिश्ते में फुफेरी बहन लगने वाली दो युवतियां—BPSC शिक्षिका नयनश्री और राखी—एक-दूसरे के प्यार में पड़ गईं।
लेकिन उनके रिश्ते के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि दोनों लड़कियां थीं। अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाने के लिए राखी ने बड़ा फैसला लिया। बताया जा रहा है कि राखी ने करीब 8 लाख रुपये का लोन लेकर जेंडर ट्रांजिशन कराया और राहुल बन गई।
करीब छह महीने पहले शुरू हुई इस प्रक्रिया के बाद राखी की पहचान राहुल के रूप में हुई। इसके बाद राहुल और नयनश्री ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई। शादी के दौरान राहुल ने नयनश्री की मांग में सिंदूर भरकर सात फेरे लिए और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।
यह अनोखी प्रेम कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोई इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहा है, तो कोई इसे सामाजिक परंपराओं से अलग एक साहसिक कदम मान रहा है।
फिलहाल, राहुल और नयनश्री का कहना है कि उन्होंने अपने रिश्ते को समाज की परवाह किए बिना प्यार और आपसी सहमति के आधार पर आगे बढ़ाया है, और अब वे अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुके हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

