झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा का सतत प्रयास रंग लाया, क्षेत्र में खुशी की लहर….

झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा का सतत प्रयास रंग लाया, क्षेत्र में खुशी की लहर….

धनबाद(DHANBAD): भूली बी ब्लॉक के निवासियों को विगत कई दिनों से जलापूर्ति की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। स्थानीय जनता की इस पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर समस्या के समाधान हेतु त्वरित पहल की।

विधायक राज सिन्हा ने रेलवे के डीआरएम से वार्ता कर जोड़िया नदी में बाधित जलनिकासी को सुचारु कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। साथ ही बीसीसीएल प्रबंधन से निरंतर संवाद स्थापित कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य कराया गया। विधायक के सतत प्रयासों एवं विभागीय समन्वय के परिणामस्वरूप आज से क्षेत्र में पुनः जलापूर्ति बहाल हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
भूली मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं संकट मोचन पांडेय ने कहा कि, जनसमस्याओं के त्वरित निदान हेतु विधायक राज सिन्हा को सूचना मिलते ही पूरी संवेदनशीलता के साथ लगे रहे। इस भीषण गर्मी में गंभीर जलसंकट से लोगों का जीना मुहाल हो गया था।भूली वासियों ने राहत की साँस ली।

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता के विश्वास, सुविधा एवं सम्मान की रक्षा हेतु वे सदैव समर्पित हैं।
इस दौरान जिला मंत्री मौसम सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नीलुकांत सिन्हा, सत्येंद्र ओझा, सुमन सिंह, संकट मोचन पांडेय, प्रयाग रविदास, मनोज प्रमाणिक, निर्मल प्रधान, मनोज मालाकार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *