झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा एवं श्री श्याम प्रभु ट्रस्ट, झरिया के संयुक्त तत्वावधान में एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कुल 118 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप (BP) जांच, शुगर जांच एवं दंत परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से पीड़ित 27 लोगों को आगे के उपचार एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श हेतु असर्फी अस्पताल में निःशुल्क OPD कार्ड बनाकर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। शिविर में लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए मारवाड़ी युवा मंच के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
मौके पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, नव निर्वाचित अध्यक्ष किरण शर्मा, कार्यक्रम संयोजक नेहा मित्तल एवं मयंक केजरीवाल, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

