बीआईटी सिंदरी को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करने पर निदेशक पंकज राय सम्मानित…

बीआईटी सिंदरी को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करने पर निदेशक पंकज राय सम्मानित…

धनबाद(SINDRI): मंगलवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नीलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन धनबाद जिला इकाई की ओर से बीआईटी सिंदरी के निदेशक पंकज राय को संस्थान को उत्कृष्ट अभियंत्रण शिक्षा केंद्र के रूप में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बीआईटी सिंदरी राज्य ही नहीं बल्कि देश के प्रतिष्ठित अभियंत्रण शिक्षण संस्थानों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। निदेशक पंकज राय के नेतृत्व में संस्थान शिक्षा, अनुसंधान एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।

धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार राय ने कहा कि बीआईटी सिंदरी शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। निदेशक पंकज राय के नेतृत्व में संस्थान का गौरव लगातार बढ़ रहा है।
इसके साथ ही जिला सचिव दीपक पांडेय को प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नीलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का परिचय पत्र भी प्रदान किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती एवं पत्रकार हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।
सम्मान समारोह में प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह, धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव दीपक पांडेय एवं हेमंत कुमार दान उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने बीआईटी सिंदरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *