मार्शल आर्ट के क्षेत्र में आशीष जायसवाल को मिला विशिष्ट सेवा सम्मान..

मार्शल आर्ट के क्षेत्र में आशीष जायसवाल को मिला विशिष्ट सेवा सम्मान..

धनबाद (DHANBAD): लोक सेवा समिति झारखंड की ओर से आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी आशीष जायसवाल को मार्शल आर्ट के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियो एवं योगदान हेतु विशिष्ट सेवा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

धनबाद: धैया, ठाकुर कूल्ही के आशीष जायसवाल पिछले 25 वर्षों से मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में अपना योगदान देते आए है।

वर्ष 2003 में रैपिड एक्शन फोर्स बटालियन नंबर 103 दिल्ली के परिसर में अपने पेट के ऊपर से एम्बेसडर कार तथा मारुति जिप्सी पार कराकर राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड 2004 में दर्ज कराकर नवोदित झारखंड का नाम भारतवर्ष में प्रतिष्ठित किया। इसके साथ ही अलग- अलग दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2008 तथा 2009 के संस्करण में दर्ज कराया तथा एक अन्य राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड 2022 में दर्ज करा कर झारखंड का नाम पूरे भारत में गौरवान्वित किया।
इसके साथ ही जी टीवी पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध कार्यक्रम शाबाश इंडिया में 2006 में प्रतिभागी के रूप में भाग लिया, तथा 2008 में ज़ी टीवी के कार्यक्रम शाबाश इंडिया में डायरेक्टर को ऑर्डिनेटर स्टंट के रूप में अपना योगदान दिया ।
कलर्स चैनल के प्रसिद्ध कार्यक्रम गिनीज बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब इंडिया तोड़ेगा की तरफ से 2008 में बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट ऑफ झारखंड का खिताब जीता। इन सभी ऐतिहासिक उपलब्धियो हेतु इन्हें झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2003 तथा खेल मंत्रालय द्वारा 2004 में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है।
इन्हें वर्ष 2025 में झारखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी की तरफ से जयपाल सिंह मुंडा खिलाड़ी सम्मान से सम्मानित किया गया है।
इसके साथ ही झारखंड सरकार के कई सम्मानित मंत्री, सांसद एवं विधायक द्वारा सम्मानित किया गया है। इनके मार्गदर्शन में सैकड़ो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतने का गौरव हासिल किया है।
आशीष जायसवाल वर्तमान में एस आर डी ए वी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में खेल शिक्षक के पद पर कार्यरत है। इनकी विशेष उपलब्धि पर प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह , शशिकांत पांडे , रंजीत जायसवाल सहित झारखंड के कई खेल प्रेमी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *