झारखंड में मई की भीषण गर्मी: तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग का हीटवेव अलर्ट…

झारखंड में मई की भीषण गर्मी: तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग का हीटवेव अलर्ट…

झारखंड(JHARKHAND):झारखंड में इस साल मई महीने की गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। पिछले साल जहां अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच था, वहीं इस बार कई जिलों में पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रांची का तापमान भी 39 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।
24 और 25 मई को गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।

हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। अगले पांच दिनों में कई जिलों में तेज हवा, गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
26 और 27 मई को जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां में तेज हवाओं के साथ बारिश के संकेत हैं। मौसम विभाग ने आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।
फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *