बलियापुर अंचल कार्यालय पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिंदरी को उजाड़ने की साजिश के खिलाफ फूटा गुस्सा…

बलियापुर अंचल कार्यालय पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिंदरी को उजाड़ने की साजिश के खिलाफ फूटा गुस्सा…

धनबाद(DHANBAD): बलियापुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी एवं सिंदरी नगर कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में आज बलियापुर अंचल कार्यालय के समक्ष महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, स्थानीय जनसमस्याओं, अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा सिंदरी को उजाड़ने की कथित साजिश के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग त्रस्त है, जबकि दूसरी ओर सिंदरी और बलियापुर की जनता पानी, बिजली, सड़क, प्रदूषण और बेरोजगारी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा के जनप्रतिनिधि सिंदरी को विकसित करने के बजाय उसे धीरे-धीरे उजाड़ने की साजिश में लगे हुए हैं। वर्षों से उद्योग, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की उपेक्षा कर सिंदरी की पहचान और अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंदरी की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
संतोष सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, “कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों और दमन से डराया नहीं जा सकता। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा के लिए हम केस ही नहीं, जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। जनता की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।” *जिला उपाध्यक्ष
*सिंदरी विधानसभा प्रभारी नवनीत नीरज* ने *अपने संबोधन में कहा कि सिंदरी की ऐतिहासिक पहचान को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी देश को औद्योगिक पहचान देने वाला सिंदरी आज बेरोजगारी, प्रदूषण और सरकारी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। भाजपा के सांसद और विधायक केवल चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन सिंदरी की जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिंदरी की अस्मिता, रोजगार और जनअधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। धरना के उपरांत अंचल अधिकारी बलियापूर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के साथ कांग्रेस प्रतिनिधी मंडल ने मिलकर 21 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

धरना को बलियापुर प्रखंड प्रभारी संतोष महतो जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार मोदक, सिंदरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष रास बिहारी यादव, हरेंद्र शाही, शैलेंद्र सिंह ,गौतम सिंह, खैरून निशा, नूरूद्दीन अंसारी, कुर्बान अंसारी,सलेंडर सिंह,सुखेदव हांसदा, नारुद्दीन खान, राजू बाउरी, उमाकांत रजक,नईम अंसारी, एकलाख अंसारी,गौतम सिंह, सागर रवि दस, सागर अंसारी, उमेश भुईया,विश्वनाथ सिंह,अशोक महतो, रंजित सिंह,सुबोध पांडे ,दिनेश सिंह, लुखमण अंसारी,जयदेव बाउरी,सुधान महतो,सुनील रवानी,ओम प्रकाश निषाद और अन्य। सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक जनसमस्याओं का समाधान और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं होगी, कांग्रेस का आंदोलन लगातार जारी.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *