बाघमारा में हो रहा है श्रमिकों का शोषण, बाघमारा के लोग जब भी बुलाएंगे, हम जरूर आएंगे – सिद्धार्थ गौतम…

बाघमारा में हो रहा है श्रमिकों का शोषण, बाघमारा के लोग जब भी बुलाएंगे, हम जरूर आएंगे – सिद्धार्थ गौतम…

धनबाद (DHANBAD ): बाघमारा की जनता को एक मजबूत और सुरक्षित मंच की जरूरत है. बाघमारा की मौजूदा स्थिति पर मेरी पैनी नजर है। आज यहां न तो सुरक्षित व्यापार बचा है और न ही युवाओं के लिए रोजगार।

बाघमारा में श्रमिकों का शोषण हो रहा है. उक्त बातें जनता मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने बाघमारा बस स्टैंड के समीप स्थित सोनू सिंह के आवास पर आयोजित मिलन समारोह के दौरान कहा. उन्होंने कहा की बाघमारा के लोग जब भी बुलाएंगे, वे यहाँ जरूर आएंगे.

सिद्धार्थ गौतम ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और कोयलांचल की सबसे बड़ी समस्या पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, “बाघमारा में आज स्थिति यह हो गई है कि यहां जितने रुपए का व्यापार करना है, उससे ज्यादा रुपए तो रंगदारी में चले जाते हैं। यहां की दशा और दिशा रातोंरात तो नहीं बदली जा सकती, लेकिन हम इसे बदलेंगे जरूर और इसकी शुरुआत आज से हो चुकी है।

अपनी बात रखते हुए उन्होंने जनता से भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा कि बाघमारा के लोग हमें बहुत पहले से बुला रहे थे, लेकिन यह हमारी ही गलती रही कि हम यहां समय नहीं दे पाए। अब वह गलती दोबारा नहीं होगी। आज के बाद बाघमारा का कोई भी व्यक्ति आवाज देगा, तो हमारे परिवार का कोई न कोई सदस्य उनके हक के लिए हमेशा खड़ा रहेगा।”
उन्होंने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

बाघमारा की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था को बदलने के संकल्प के साथ आयोजित इस मिलन समारोह में भारी संख्या में लोग जुटे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य गोपाल मिश्रा, सोनू सिंह, विकास कुमार, मंगल हेमब्रम, विजय चौहान, इंद्रासन यादव, सूर्यबली साव, परमेश्वर भुईयां, धनेश्वर ठाकुर सहित बीसीसीएल के एरिया वन और ब्लॉक-टू क्षेत्र के जनता मजदूर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *