सिंदरी(SINDRI): सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में नए एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। आगमन पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत में एसडीपीओ महतो ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करना है।
उन्होंने कहा कि जनता को सहयोग करना और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। एसडीपीओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या या अपराध की सूचना के लिए निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें।
पुलिस हर संभव मदद के लिए तैयार है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

