झारखंड को निवेश हब बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से मिले CII प्रतिनिधि….

झारखंड को निवेश हब बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से मिले CII प्रतिनिधि….

झारखंड(JHARKHAND): Hemant Soren से मंगलवार को Ranchi स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में Confederation of Indian Industry यानी CII झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

बैठक के दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश की संभावनाओं और उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री और सीआईआई प्रतिनिधियों के बीच झारखंड को निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने और औद्योगिक नीतियों को मजबूत करने पर कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान सीआईआई प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित World Economic Forum 2026 में झारखंड सरकार की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। साथ ही मुख्यमंत्री की यूनाइटेड किंगडम यात्रा और राज्य को मिले निवेश प्रस्तावों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर झारखंड की बढ़ती मौजूदगी से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और राज्य अब तेजी से उभरते निवेश केंद्र के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, मानव संसाधन और औद्योगिक विकास की दृष्टि से बेहद समृद्ध राज्य है। सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेशकों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य रोजगार सृजन के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

बैठक में सीआईआई प्रतिनिधियों ने औद्योगिक नीति पर भी विस्तार से चर्चा की और सरकार के साथ मिलकर औद्योगिक विकास में सहयोग देने की इच्छा जताई। उन्होंने नीति निर्माण प्रक्रिया में नॉलेज पार्टनर और इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में सहयोग का प्रस्ताव भी रखा।
इस मौके पर सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति और सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कार्यपालक निदेशक एस.एस. राजू ने भी मुलाकात की और उन्हें Birsa Munda Airport में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *