IGIMS में बवाल: MBBS छात्र की पिटाई के बाद भड़के जूनियर डॉक्टर, हड़ताल की चेतावनी…

IGIMS में बवाल: MBBS छात्र की पिटाई के बाद भड़के जूनियर डॉक्टर, हड़ताल की चेतावनी…

पटना(PATNA): राजधानी Patna के प्रतिष्ठित Indira Gandhi Institute of Medical Sciences यानी IGIMS में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों पर एक MBBS फाइनल ईयर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा।

बताया जा रहा है कि 2022 बैच का छात्र सुधीर कुमार अपने एक परिजन को न्यूरो सर्जरी ओपीडी में दिखाने पहुंचा था। मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसने ऑन-ड्यूटी कर्मचारी को अपना आईकार्ड दिखाकर जल्द अप्वाइंटमेंट दिलाने की बात कही। लेकिन काफी देर तक नंबर नहीं आने पर छात्र और कर्मचारी के बीच बहस शुरू हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सुरक्षा गार्डों ने छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लात-घूंसों से हमला किया और बाल पकड़कर गार्ड रूम तक ले गए। छात्र का कहना है कि बाद में जब वह खुद इलाज कराने गया, तब भी उसके साथ मारपीट की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के 150 से अधिक छात्र एकजुट हो गए और ओपीडी से लेकर कंट्रोल रूम तक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस मामले में Resident Doctors Association भी छात्रों के समर्थन में उतर आया है। RDA अध्यक्ष डॉ. रजत कुमार ने कहा कि पीड़ित छात्र ने अपना परिचय दिया था, इसके बावजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मारपीट की पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में कैद होने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मेडिकल छात्रों ने संस्थान के निदेशक से लिखित शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने आरोपी सुरक्षा गार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम गठित की है।
इधर जूनियर डॉक्टरों और MBBS छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अस्पताल में कामकाज का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *