रांची(RANCHI ): Ranchi स्थित Central University of Jharkhand यानी CUJ में PG एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होने जा रही है। इस बार विश्वविद्यालय ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए एक ही रजिस्ट्रेशन फीस में तीन अलग-अलग PG कोर्स चुनने की सुविधा दी है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक छात्र एक ही आवेदन फॉर्म के जरिए अपनी पसंद के तीन कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे छात्रों को अलग-अलग आवेदन करने और बार-बार फीस जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
CUJ का कहना है कि नई व्यवस्था से छात्रों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और एडमिशन प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक होगी।
वहीं विश्वविद्यालय ने SC, ST और अन्य आरक्षित वर्ग के छात्रों को फीस में विशेष राहत दी है। सामान्य वर्ग की तुलना में आरक्षित वर्ग के छात्रों को कम रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। इसे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
PG कोर्स में दाखिला CUET PG 2026 के स्कोर के आधार पर होगा। इसके लिए छात्रों का पहले CUET PG परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को CUJ के एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
यूनिवर्सिटी ने पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज, CUET PG स्कोर और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।
एडमिशन से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए यूनिवर्सिटी ने हेल्पडेस्क नंबर और ईमेल सुविधा भी उपलब्ध कराई है। छात्र CUJ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

