नॉर्वे से इटली रवाना हुए पीएम मोदी, ग्रीन टेक्नोलॉजी साझेदारी को बताया भारत-नॉर्डिक रिश्तों की बड़ी उपलब्धि…

नॉर्वे से इटली रवाना हुए पीएम मोदी, ग्रीन टेक्नोलॉजी साझेदारी को बताया भारत-नॉर्डिक रिश्तों की बड़ी उपलब्धि…

DESK: प्रधानमंत्री Narendra Modi अपने विदेश दौरे के अंतिम चरण में Norway से Italy के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने भारत और नॉर्डिक देशों के बीच व्यापार, निवेश, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और नॉर्डिक देशों के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक रिश्ते मजबूत हुए हैं और निवेश साझेदारी भी काफी गहरी हुई है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत-नॉर्डिक समिट की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन रणनीतिक साझेदारी है। उनके अनुसार यह साझेदारी नॉर्डिक देशों की तकनीकी क्षमता को भारत की प्रतिभा और इनोवेशन शक्ति के साथ जोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि यह सहयोग सस्टेनेबिलिटी, भरोसेमंद तकनीक और मानवता के बेहतर भविष्य के लिए साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने Norway दौरे को बेहद फायदेमंद बताया और कहा कि Jonas Gahr Støre के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई। साथ ही भारत-नॉर्डिक समिट में कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आने वाले समय में नॉर्डिक देशों के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने, सस्टेनेबल ग्रोथ, क्लाइमेट एक्शन और आर्कटिक क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के लिए लगातार काम करता रहेगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *