फलता सीट पर TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से किया इनकार…

फलता सीट पर TMC प्रत्याशी जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से किया इनकार…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी प्रत्याशी जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

बताया जा रहा है कि 21 मई को इस क्षेत्र में पुनर्मतदान होना है, लेकिन उससे पहले ही जहांगीर खान ने मैदान छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह खुद को “पुष्पा” बताते हुए चुनाव नहीं लड़ने की बात कह रहे हैं।

इस घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *