DESK: CBI ने NEET UG 2026 पेपर लीक के मामले में पुणे की प्रोफेसर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया है। वे मॉडर्न कॉलेज पुणे की बॉटनी प्रोफेसर हैं। संलग्न चित्र में देश के शिक्षा मंत्री के साथ । CBI के अनुसार, उन्होंने अपने घर पर स्पेशल कोचिंग चलाई, जहां स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण Botany और Zoology के सवाल नोटबुक में लिखवाए और टेक्स्टबुक में मार्क करवाए। ये सवाल बाद में असली NEET पेपर में मैच कर गए।
मॉडर्न कॉलेज अब उनसे पल्ला झाड़ रहा है, लेकिन सवाल ये है – क्या इतनी आसानी से बच सकते हैं?
ये वही मॉडर्न कॉलेज है जिसका खुला RSS कनेक्शन है। मिलिंद एकबोटे (समस्त हिंदू आघाड़ी) से सीधा लिंक, उनके भाई गजानन एकबोटे इसके चेयरमैन हैं। प्रिंसिपल डॉ. निवेदिता एकबोटे भाजपा युवा मोर्चा की वाइस प्रेसिडेंट हैं। पिछले साल इसी कॉलेज ने दलित स्टूडेंट प्रेम बिरहाड़े को UK जॉब के लिए क्लियरेंस देने में देरी की, जिसकी वजह से उनका जॉब चला गया – ये मामला भी काफी चर्चा में था।
NEET लीक मामले में CBI ने और भी कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें राजस्थान के दिनेश बिवल (BJP/BJYM से जुड़े बताए जा रहे हैं) शामिल हैं।
देश के भविष्य से खेल रहे हैं ये लोग। लाखों स्टूडेंट्स मेहनत करते हैं, लेकिन सत्ता से संरक्षित कुछ लोग पैसे और कनेक्शन के लिए पेपर लीक करवा रहे हैं।
BJP-RSS से जुड़े लोग इस घोटाले में कैसे शामिल? CBI पूरी सच्चाई बाहर लाए और सख्त सजा हो।
NEET पेपर लीक पर उम्र कैद होनी चाहिए …
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

