ईंधन संकट पर हेमंत सोरेन का तंज, बोले—देश की स्टेयरिंग पीएम के हाथ में…

ईंधन संकट पर हेमंत सोरेन का तंज, बोले—देश की स्टेयरिंग पीएम के हाथ में…

रांची(RANCHI): देशभर सहित झारखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती समस्या तथा खपत कम करने की प्रधानमंत्री की सलाह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी की है। झारखंड मंत्रालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल पंपों के बाहर दिख रही स्थिति कोई नई नहीं है, बल्कि ऐसी परिस्थितियां वर्ष 2014 से ही बनी हुई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीआईपी कारकेड छोटा करने की सलाह पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश के “राजा” वही हैं और वही तय करेंगे कि देश किस दिशा में चलेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश की स्टेयरिंग सीट पर प्रधानमंत्री बैठे हैं, इसलिए देश भी उनकी इच्छा के अनुसार ही संचालित होगा।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रिया तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *