पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। Suvendu Adhikari के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है।
सीबीआई ने इस मामले में मुख्य आरोपी स्काई प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित छापर टोल प्लाजा से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उसे कोलकाता की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी का संबंध उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से है। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की टीम पहले से ही उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार छापेमारी कर रही थी।
जांच के सिलसिले में सीबीआई की दो सदस्यीय टीम 14 मई को बलिया पहुंची थी। टीम ने गिरफ्तार आरोपी राज सिंह के परिजनों से पूछताछ की और उसके घर व कपड़े के शोरूम से सीसीटीवी फुटेज समेत कई अहम दस्तावेज जब्त किए.
गौरतलब है कि चंद्रनाथ रथ की 6 मई को पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध पर जांच राज्य पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी गई थी।
इससे पहले पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को जांच में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

