रांची(RANCHI ): Rahul Gandhi की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। मोदी सरनेम मामले में अब उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा।
रांची की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तारीख तय की है। इसी दिन कोर्ट में गवाही दर्ज की जाएगी।
दरअसल, 3 मार्च 2019 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित उलगुलान रैली के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए “चौकीदार चोर है” का नारा लगाया था। अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि “आपने नीरव मोदी और ललित मोदी के बारे में सुना होगा, आखिर सारे मोदी चोर क्यों हैं?”
राहुल गांधी के इस बयान के बाद प्रदीप मोदी नामक व्यक्ति ने 23 अप्रैल 2019 को रांची सिविल कोर्ट में उनके खिलाफ कंप्लेन केस दायर किया था। बाद में 30 सितंबर 2021 को यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया।
इसके बाद कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था। राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने से छूट की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी, लेकिन निचली अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी।
निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद राहुल गांधी ने Jharkhand High Court का रुख किया और सशरीर उपस्थिति से छूट देने की मांग की। अब इस मामले में कोर्ट की कार्यवाही आगे बढ़ेगी और 29 जुलाई को गवाही दर्ज की जाएगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

