धनबाद(DHANBAD): झरिया विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कायदे आजम साइबर ठगी का शिकार हो गए। हैरानी की बात यह है कि बिना कोई OTP साझा किए उनके दो अलग-अलग क्रेडिट कार्ड से करीब ₹1.35 लाख की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई।
जानकारी के अनुसार, ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से फ्लिपकार्ट पर ₹70,465 की शॉपिंग की गई, जबकि SBI क्रेडिट कार्ड से करीब ₹65,000 की खरीदारी हुई। मामले की शिकायत तुरंत जोरापोखर थाना और धनबाद साइबर थाना में दर्ज कराई गई।
शिकायत के बाद SBI कार्ड की राशि वापस मिल गई है, लेकिन ICICI कार्ड का पैसा अब तक वापस नहीं आया है। इस घटना ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पीड़ित ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से सतर्क रहें, क्योंकि अब साइबर अपराधी बिना OTP के भी लोगों को निशाना बना रहे हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

