DESK: लाउडस्पीकर जागरूकता अभियान के बाद पश्चिम बंगाल के जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले पर पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री एवं ने सख्त प्रतिक्रिया दी है।
अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए और किसी भी धर्म या समुदाय के लिए अलग मानक नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधान सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसी भी धार्मिक स्थल—चाहे वह मस्जिद हो, मंदिर हो या गुरुद्वारा—में लाउडस्पीकर तय अनुमति से अधिक आवाज में नहीं बजना चाहिए।
इस पूरे मुद्दे के बीच कानून-व्यवस्था और धार्मिक स्थलों पर ध्वनि नियंत्रण को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। वहीं इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है, जहां विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।
इस संदर्भ में ने भी अपने स्तर पर बयानबाजी तेज कर दी है और मामले को कानून व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

