विश्व उक्त रक्तचाप दिवस पर सप्ताह व्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ…

विश्व उक्त रक्तचाप दिवस पर सप्ताह व्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ…

धनबाद(DHANBAD): विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर रविवार को सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा तथा‌ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने खुशहाल जीवन जीने और तनाव मुक्त रहने पर जोर दिया। कहा कि इससे हर व्यक्ति उक्त रक्तचाप की बिमारी से दूर रह सकता है। बताया कि इस वर्ष विश्व उच्च रक्तचाप दिवस की थीम “अपने रक्तचाप को सही जाने, इसे नियंत्रित करें, लंबा और स्वस्थ जीवन पाएं”, है।

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर 24.05.2026 तक उच्च रक्तचाप तथा इससे बचाव से संबंधित जानकारी को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रसारित करते हुए आम जनमानस को जागरुक किया जाएगा। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मीयों तथा आमजनों को उच्च रक्तचाप की जाँच की जाएगी।

कार्यक्रम में सभी चिकित्सा पदाधिकारी, दंत चिकित्सा पदाधिकारी, एन.सी.डी. सेल एवं सदर अस्पताल के कर्मी उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *