धनबाद(DHANBAD): धनबाद के चर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में पुलिस ने लगभग 9 वर्षों बाद अनुसंधान बंद कर दिया है। मामले में मनीष सिंह उर्फ सिद्धार्थ गौतम और महंत पांडे को साक्ष्य के अभाव में क्लीन चिट दे दी गई है।
पुलिस की ओर से अदालत में प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले, जिसके कारण उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई संभव नहीं हो सकी। इस फैसले के बाद मामले को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
नीरज सिंह हत्याकांड धनबाद के चर्चित मामलों में से एक रहा है। घटना के बाद लंबे समय तक जांच चली और कई पहलुओं पर अनुसंधान किया गया। हालांकि अब पुलिस ने अनुसंधान समाप्त करते हुए दो आरोपियों को राहत दे दी है।
इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से आगे कानूनी विकल्पों पर विचार किए जाने की चर्चा है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

