
धनबाद (DHANBAD) : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे बुधवार को धनबाद पहुंचे। उनके आगमन पर बैलगाड़िया फेज-5 में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
धनबाद दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री झरिया मास्टर प्लान को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ गहन चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में विस्थापन, पुनर्वास, आग प्रभावित क्षेत्रों और विकास योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसके अलावा मंत्री कोयला भवन में Bharat Coking Coal Limited (बीसीसीएल) के अधिकारियों के साथ भी अहम बैठक करेंगे। बैठक में कोयला उत्पादन, सुरक्षा व्यवस्था, परियोजनाओं की प्रगति और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा होने की संभावना है।
मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

