बेरमो के सुभाष नगर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पटना STF से मिला था इनपुट, पढ़िए…

बेरमो के सुभाष नगर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पटना STF से मिला था इनपुट, पढ़िए…

रिपोर्ट -शिवपूजन सिंह

बेरमो(BERMO ): बेरमो की सबसे पुरानी और घनी आबादी वाली सुभाष नगर कॉलोनी में मंगलवार की शाम से पुलिस की दौड़ती गाड़ियों और सायरन ने चर्चा तेज़ कर दी कि आखिर क्या माजरा हैं?और पुलिस का इतना जमावड़ा क्यों हुआ?. हालंकि अगले दिन सुबह तक सबकुछ यह पर्देे में रहा और एक़ रहस्य बना रहा.

आखिरकार बुधवार दोपहर बेरमो पुलिस ने थाने में इसका खुलासा कर दिया. एसडीपीओ बीएन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तफ़सील से घटना बताई. उनका कहना था कि सुभाष नगर निवासी राजकुमार सिंह उर्फ़ बंटी सिंह के सीसीएल क़्वार्टर में पुलिस छापेमारी में मिनी गन फेक्ट्री का खुलासा हुआ. जिसमे चार लोगों क़ो पुलिस ने पकड़ा जबकि एक़ फरार हो गया . ये मिनी गन फैक्ट्री पिछले तीन दिन से संचालित हो रहीं थी.
बेरमो एसडीपीओ ने बताया कि इसे लेकर गुप्त सूचना बोकारो एसपी और पटना एसटीएफ से खबर मिली थी. इसके बाद छापेमारी की गई जिसमे बेरमो इंस्पेक्टर रोहित सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया.जहां तीन लेथ मशीन जब्त किया गया और अर्धनिर्मित पिस्टल और इसे बनाने कि अन्य सामग्री बरामद की गई.

पुलिस ने ये भी जानकारी साझा किया कि गिरफ्तार चार लोग बेरमो के बाहर के हैं.पकड़ाए लोगों में उस्मान अंसारी देवघर का रहने वाला हैं. वही मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इम्तियाज़, संजय कुमार साहू मुंगेर जिले के निवासी हैं. वही सुभाष नगर निवासी बंटी सिंह क़ो पुलिस पकड़ नहीं पाई.पुलिस ने गिरफ्तार चारो लोगी क़ो मिडिया के सामने भी पेश किया.
पुलिस ने बताया यहां मिनी गन बनाकर अन्य दूसरे जगह बेचने की योजना थी.जो राजकुमार सिंह उर्फ़ बंटी सिंह की निगेहबानी में चल रहीं थी.

लोग यह भी सवाल उठा रहें हैं कि बेरमो पुलिस क़ो यह जानकारी पहले हाथ कैसे नहीं लगी?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *