महिला ने लगाया धमकी और प्रताड़ना का आरोप, परिवार की सुरक्षा की मांग…

महिला ने लगाया धमकी और प्रताड़ना का आरोप, परिवार की सुरक्षा की मांग…

धनबाद(DHANBAD): रणधीर वर्मा चौक स्थित गांधी सेवा सदन में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में चासनाला साउथ कॉलोनी निवासी सुनीता देवी ने खुद और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला थाना में मामला दर्ज कराने के बावजूद आरोपी पक्ष लगातार उन्हें और उनके बेटों को धमका रहा है।

सुनीता देवी ने बताया कि उन्होंने 6 नवंबर 2025 को धनबाद महिला थाना में जयप्रकाश राय के खिलाफ कांड संख्या 19/2025 दर्ज कराया था। मामले में आरोपी का कथित कबूलनामा और धमकी से जुड़ा वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया था। इसके बावजूद आरोपी और उसके सहयोगी लगातार भद्दी टिप्पणी और धमकी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपी खुलेआम यह कहता है कि कोर्ट और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। सुनीता देवी के अनुसार, आरोपी की जमानत याचिका धनबाद कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट दोनों जगह से खारिज हो चुकी है, फिर भी वह खुलेआम घूम रहा है।

महिला ने आरोप लगाया कि 11 मई को घर लौटने के दौरान उन्हें फिर केस वापस लेने की धमकी दी गई। शिकायत लेकर जब उनका बेटा पाथरडीह थाना पहुंचा, तो वहां एक पुलिस पदाधिकारी द्वारा उसे डराने और केस में फंसाने की बात कही गई। बाद में सिंदरी एसडीपीओ के हस्तक्षेप पर उनके बेटों को छोड़ा गया। सुनीता देवी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *