सीबीएसई बारहवीं में डीएवी कोयला नगर के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन…

सीबीएसई बारहवीं में डीएवी कोयला नगर के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन…

धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल टाउनशिप कोयला नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बारहवीं में किया शानदार प्रदर्शन। बारहवीं विज्ञान संकाय में अमृतोजीत दास गोस्वामी 96.2 प्रतिशत, सुधांशु शेखर 96.2 प्रतिशत, नितिन कुमार 96.2 प्रतिशत, प्राची सिंह 92.8 प्रतिशत, श्रेया कुमारी वर्मा 92.2 प्रतिशत, सृष्टि कुमारी 91.4 प्रतिशत, आदित्य राज 91 प्रतिशत, सक्षम गुप्ता 90.7 प्रतिशत, सरीब इकबाल, अवल कुमार गुप्ता तथा आयुष कुमार 90 प्रतिशत प्राप्त किया। वहीं बारहवीं आर्ट्स संकाय में सिद्धि तारवे 92.6 प्रतिशत, चन्दन कुमार रवानी 90.4 प्रतिशत, शैयद मुजम्मिल हसन 89.6 प्रतिशत प्राप्त किया। वहीं बारहवीं कॉमर्स संकाय में पुलकित सिंह 93.6 प्रतिशत, अदिति सिंह 93.4 प्रतिशत, अमृत राज 93.2 प्रतिशत प्राप्त किया। मौके पर छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्या डी. सी. बनर्जी ने सभी छात्रों बधाई को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य कामना की। वहीं आगे कहा कि बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में उनके माता-पिता का समर्पण तथा हमारे शिक्षकों का उचित मार्ग दर्शन है। इसकी जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी डॉ डी के सिन्हा ने दी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *