बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार: निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग, सम्राट चौधरी ने संभाले 6 बड़े मंत्रालय…

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार: निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग, सम्राट चौधरी ने संभाले 6 बड़े मंत्रालय…

बिहार(BIHAR): बिहार में नई सरकार बनने के 22 दिन बाद आखिरकार गुरुवार को सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया।

पटना के Gandhi Maidan में आयोजित भव्य समारोह में 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नई कैबिनेट में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो को जगह मिली है।

सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री Samrat Choudhary और पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar को लेकर रही।
सम्राट चौधरी ने गृह समेत 6 अहम विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार को सीधे स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है कि निशांत फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

वहीं डिप्टी सीएम Bijendra Prasad Yadav को वित्त और वाणिज्य कर विभाग सौंपा गया है, जबकि Vijay Kumar Chaudhary जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग संभालेंगे।

नई कैबिनेट में विभागों के बंटवारे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि नई टीम बिहार की राजनीति और प्रशासन में क्या बदलाव लाती है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *