बिहार(BIHAR): बिहार की राजनीति में शपथ ग्रहण समारोह के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
Rohini Acharya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर Nishant Kumar को लेकर तंज कसा। उन्होंने लिखा —
“बिना चुनाव लड़े चोर दरवाजे से मंत्रिमंडल में शॉर्टकट एंट्री पाने के लिए भाई निशांत को बधाई।”
रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में Nitish Kumar पर भी निशाना साधा। उन्होंने उन्हें “स्वयंभू नैतिक पुरुष” बताते हुए लिखा —
“2005 से पहले ऐसा नहीं होता था चाचा रंगबदलू जी।”
इस बयान के बाद बिहार की सियासत में नई बहस छिड़ गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। वहीं, निशांत कुमार की संभावित राजनीतिक एंट्री को लेकर चर्चाएं भी बढ़ गई हैं।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

