मध्य प्रदेश (MP) : सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिये बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में हॉस्पिटल असिस्टेंट के 1200 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिये केवल 10वीं पास होना जरूरी है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिये ऑनलाइन आवेदन 7 मई से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आवेदन फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाती है, तो उसमें सुधार करने का मौका 26 मई तक मिलेगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 560 लगेंगे, वहीं, ओबीसी / एससी / एसटी उम्मीदवार को 310 रुपये देने होंगे। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान से किया जा सकता है। उम्र सीमा न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। भर्ती परीक्षा 24 जून 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को आवेदन के लिये मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

