11मई को बिजली पानी को लेकर बाबूलाल मरांडी धनबाद डीसी ऑफिस का करेंगे घेराव,बीजेपी जिलाध्यक्ष ने तैयारी को लेकर की बैठक…

11मई को बिजली पानी को लेकर बाबूलाल मरांडी धनबाद डीसी ऑफिस का करेंगे घेराव,बीजेपी जिलाध्यक्ष ने तैयारी को लेकर की बैठक…

धनबाद(DHANBAD): आगामी कार्यक्रम को लेकर आज दिनांक 7 मई को भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर पदाधिकारीयो की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय मे धनबाद महानगर के अध्यक्ष सरवन राय जी के अध्यक्षता में में संपन्न हुई.

बैठक को संबोधित करते हुए सरवन राय जी ने कहा की यह झारखंड की निकम्मी सरकार हेमंत के नेतृत्व में सिर्फ झारखंड के आम जनमानस की भावनाओं के साथ खेलने का काम कर रही है, हेमंत सरकार के द्वारा ना ही आम जनता को बिजली मिल पा रही है और ना ही जीवन रक्षक पानी की आपूर्ति की जा रही है, इन्हीं मूल भूत मुद्दों को लेकर हेमंत सोरेन के चिर निद्रा से सोई हुई सरकार को जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी 11 तारीख को डीसी ऑफिस का घेराव करेगी जिसमें अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं आम जनमानस से अपील की है की 11 मई को आहूत घेराव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद महानगर के महामंत्री मानस प्रसून जी ने कहा की आगामी 11 मई को होने वाले डीसी कार्यालय घेराव में हर मंडल से अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थित दायर करें एवं इस निकम्मी सरकार युवा विरोधी महिला विरोधी गरीब जनता विरोधी सरकार है इसे उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है
बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद महानगर जिला महामंत्री रूपेश सिन्हा जी ने कहा की हेमंत सोरेन की यह सरकार के कार्यकाल में आए दिन बिगडती विधि व्यवस्था,आम जनमानस के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की चीजों का भी संचालन सही तरीके से नहीं कर पा रही है,आए दिन बिजली बिल में बढ़ोतरी इस भीषण गर्मी में पेयजल पानी की भी सुविधा जो आम जनता की मूलभूत आवश्यकताएं हैं उसकी भी पूर्ति ये निकम्मी सरकार नहीं कर पा रही है इसे स्वत संज्ञान में लेकर हेमंत सोरेन को इस्तीफा दे देना चाहिए नहीं तो सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन किया जाएगा
बैठक में मुख्य रूप से अजय निषाद वीरेंद्र हसदा,कंचन चौरसिया,रीता प्रसाद मौसम सिंह,कपूर रवानी,शिवांश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *